रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने सपरिवार किया मतदान….

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ सुंदर नगर स्थित पंडित सुंदर लाल शर्मा स्कूल में मतदान किया. इसके पहले आकाश शर्मा ने मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था.

Advertisement

आकाश शर्मा ने मतदान देने के बाद कहा आज मैने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है. इस बार रायपुर दक्षिण की जनता युवा को ही सुनेगी. वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल आठ बार से यहां विधायक थे. लेकिन कोई काम यहां पर नहीं हुआ है. इस बार रायपुर दक्षिण की जनता की सोच बदल रही है. इस बार अनुभवी को न चुनकर युवा को मौका मिलेगा.

Advertisement

Related Articles

Back to top button