देश

CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी…..

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर धमकी भरा मैसेज दिया गया है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट को अज्ञात नंबर से फोन करके एक शख्स ने धमकी दी है कि अगर 10 दिनों के अंदर योगी आदित्यनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी की तरह किया जाएगा। बीते शनिवार शाम को मिले इस धमकी भरे संदेश के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Advertisement


बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र की एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे के कार्यालय के बाहर ही की गई थी। आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में बाबा सिद्दीकी को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button