रायपुर

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया नामांकन दाखिल, बृजमोहन अग्रवाल समेत कई नेता रहे मौजूद….


Advertisement


रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी के बीच बीजेपी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज शुभ मुहूर्त पर अपना नामांकन दाखिल किया।

Advertisement

इस मौके पर उनके साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा से 8 बार विधायक रह चुके और वर्तमान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, जैसे ललित जैसिंघ, भी नजर आए।

सुनील सोनी ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने आज के शुभ मुहूर्त पर नामांकन दाखिल किया है और वे रायपुर दक्षिण की जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button