देश

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, 12 लोग हुए घायल….

जबलपुर – ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में जबर्दस्त धमाका हुआ है. बम में बारूद भरने के दौरान ब्लास्ट होने की वजह से मौके पर मौजूद एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इन सभी कर्मचारियों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है. इनमें से दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह एफ-6 क्षेत्र में 1000 पाअंडर बम के यूनिट में ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट में इस यूनिट की पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है. घायलों को तुरंत जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है, जहां बर्न यूनिट है. हालांकि, अभी फैक्ट्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मरीजों को जब एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया तो उस मंजर को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्लास्ट कितना भयानक रहा होगा.

Advertisement

Related Articles

Back to top button