छत्तीसगढ़

जयपुर में RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला..

जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम के दौरान चाकू और डंडों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं.

Advertisement

घटना गुरुवार देर रात की है जब शरद पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर के करणी विहार में खीर बांटे जाने का कार्यक्रम रखा हुआ था.

Advertisement

इसी दौरान चाकू और डंडे लिए कुछ अज्ञात लोगों ने संघ कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. हमले में 7 से 8 कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं.

घायलों का जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य लोग घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे.

डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने कहा, “घटना में सात से आठ लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है.”

Related Articles

Back to top button