विदेश

फ्यूल टैंकर में हुआ ब्लास्ट, करीब 100 लोगों की हुई मौत…..

नाइजीरिया में एक फ्यूल टैंकर बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसमें से तेल चुराने के लिए लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया था। लोग बड़ी संख्या में टैंकर से तेल निकालने लगे, तभी उस तेल टैंकर में एक बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में 94 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

यह घटना उत्तरी नाइजीरिया के जिगावा राज्य की है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि ये हादसा पेट्रोल टैंकर के पलट जाने की वजह से हुआ। विस्फोट होने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब दर्जनों लोग ईंधन लेने के लिए वाहन की ओर दौड़े थे। पुलिस प्रवक्ता लॉन एडम ने बताया कि यह विस्फोट मध्य रात्रि के बाद जिगावा राज्य में हुआ ऐसे वक्त हुआ, जब टैंकर चालक ने विश्वविद्यालय के निकट राजमार्ग पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया।

इसके बाद टैंकर पलट गया। एडम ने कहा, “जब विस्फोट हुआ, तब निवासी पलटे हुए टैंकर से ईंधन निकाल रहे थे। विस्फोट के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई और 94 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button