बिलासपुर

सोशल मीडिया के दोस्त पहली बार मिले, युवती की चली गयी जान….


(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – मुढ़ीपार निवासी युवती की नजदीकी टोल प्लाजा के पास लाश पायी गई. मामले मे पुलिस को उसके सोशल मिडिया दोस्त युवक योगेश टंडन ने बताया है की दोनों पहली बार शनिवार रात बिल्हा मे दशहरा उत्सव देखने पहुंचे थे.

Advertisement

फिर वो उसे गांव छोड़ने जा रहा था तभी बाईक मे पीछे बैठी श्वेता बंजारे अचानक सड़क पर गिर गई जिससे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है की श्वेता के साथ कूछ गलत हुआ है जिसे छिपाया जा रहा है.

Advertisement

घटना के वक़्त युवक के दोस्त साथ मे थे. संदिग्ध मामले की तफ्तीश बिल्हा पुलिस क़र रही है. जानकारी के मुताबिक युवती का हमउम्र सोशल मिडिया दोस्त योगेश मूलतः बिल्हा के पास सेंवार का निवासी है, कूछ महिने हुए वह मस्तूरी मे अपने मामा के घर रहता है.

Related Articles

Back to top button