बिलासपुर

BREAKING : युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका…..

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनन्दन नगर गोखने नाला के पास झोपडी मे युवक की लाश मिली है. मृतक की पहचान पास के ही रहने वाले 37 वर्षीय अज्जू साहू के रूप मे की गयी है. संदिग्ध परिस्थितियों मे मिली लाश के मामले मे पुलिस इसे प्रथम दृष्टिया हत्या मानकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

Advertisement

यदुनंदन नगर गोखने नाला के पास झोपडी मे,वही के ही रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गयी. घटना की जानकारी लगते ही सिरगिट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.

उमेश कश्यप (एएसपी, बिलासपुर)

वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप और क्राइम ब्रांच की टीम भी जाँच कार्यवाही मे जुट गयी.पंचनामा के दौरान मृतक की पहचान अज्जू साहू के रूप मे की गयी.पूछताछ मे पता चला की मृतक सब्जी बेचने का काम करता था और नशे का भी आदि था. बताया जा रहा हैँ की बुधवार की रात वह झोपडी मे सोने गया था.पुलिस को मौके से शराब भी मिले है.

मृतक बुधवार की रात अपनी माँ से भी मिला था.
पुलिस ने परिवार वालों और मृतक के करीबियों का बयान दर्ज कर लिया हैँ.मृतक का जीभ भी बहार निकला हुआ था. पुलिस को यह भी शक है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई होगी. बहरहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Related Articles

Back to top button