छत्तीसगढ़

नदी में नहाने गए 2 लड़को की डूबने से हुई मौत…..

राजनांदगांव जिले में एनिकट में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। दोनों लड़कों का शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

दरअसल यह पूरा मामला सुरगी चौकी क्षेत्र का है। जहां पर करीब 6 से 7 युवक मोखला एनिकट में नहाने के लिए गए हुए थे।

Advertisement

तभी दो लड़के सुमित यादव 18 साल और शाहिद अली 12 साल नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में समा गए। आस-पास के लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और दोनों लड़के डूब गए।

Related Articles

Back to top button