छत्तीसगढ़

तहसीलदार निलंबित, इस वजह से राज्य सरकार ने की कार्रवाई..

रायपुर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादलों में अनियमितता के आरोप को लेकर शासन के खिलाफ बयान देने वाले तहसीलदार एवं कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष नीलमणि दुबे को निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कड़ा कदम उठाया है। शासन ने बताया कि दुबे द्वारा बिना अनुमति शासन के खिलाफ बयान देना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण के नियमों का उल्लंघन है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अपने अध्यक्ष के निलंबन के बाद कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अन्य सदस्य क्या रुख अपनाते हैं।

Related Articles

Back to top button