बिलासपुर

शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन को लेकर एसपी ने किया घाट का निरीक्षण…..

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान गणेश की 9 दिनों तक पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद अब विसर्जन का दौर शुरू हो गया है, बिलासपुर शहर में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश की पूजा की गई, शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से विसर्जन को लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने रविवार की शाम को छठ घाट पहुंचकर निरीक्षण किया।

Advertisement

विसर्जन को लेकर पूरे शहर में करीब 300 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, वही असामाजिक तत्वों के लिए भी अलग-अलग टीम बनाकर सभी घाट स्थलों पर ड्यूटी तैनात की गई है, ताकि भगवान गणेश का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।

Advertisement

Related Articles

Back to top button