बिलासपुर

BIG BREAKING : आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई, तालाब से 500 से ज्यादा शराब से भरे डब्बे बरामद

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – अवैध शराब पर आबकारी विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है. पांच सौ लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब आबकारी विभाग की टीम ने जप्त किया है.

Advertisement

इस दौरान पांच हजार किलो से अधिक महुआ लहान भी जप्त हुआ है. तालाब में छुपा कर रखी गई थी अवैध शराब. आबकारी विभाग की टीम ने गनियारी में पहुंचकर कार्रवाई की है.

Advertisement

गनियारी में आबकारी विभाग की टीम नें यह कार्रवाई की है. तस्करो नें तालाब में छिपाकर रखा गया था अवैध शराब. जिसको गोताखोरो की मदद से बहार निकाला गया.

5 सौ से ज्यादा शराब से भरे डब्बे अब तक की कार्रवाई में बरामद हुए है. इस मामले में अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं जिनकी तलाश टीम कर रही है.

Related Articles

Back to top button