छत्तीसगढ़रायपुर

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 महिलाएं और 1 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी बीच राजधानी पुलिस ने छापेमारी कर एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Advertisement

इस रेड में पुलिस ने 6 महिलाएं और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना अंतर्गत जानकी नगर के गोकुल विहार में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मकान पर दबिश दी और जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने छापेमारी में घर के अंदर से 6 महिलाओं और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button