छत्तीसगढ़

सरपंच की गला रेत कर हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस..

बालोद। भाजपा समर्थित युवा सरपंच की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बीती रात धारदार हथियार से गला रेतकर सरपंच की हत्या की गई है। उनकी लाश पड़ोसी पोस्टमैन के घर पर मिली है।

Advertisement

यह घटना डौडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी के खेरथा बाजार गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही।

Advertisement

मृतक सरपंच का नाम विक्रम सिन्हा है। पोस्टमैन रामजी प्रजाति के घर में उनकी लाश मिली है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ जिले के आला पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा कि पोस्टमैन रामजी प्रजाति और मृतक दोनों दोस्त थे। पुलिस रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button