रायपुर

डकैती की खबर निकली झूठी….तांत्रिक ने की थी ठगी, हुआ गिरफ्तार

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में जमीन कारोबारी के घर हुई 18 लाख रुपए की डकैती की खबर पूरी तरह झूठी साबित हुई।

Advertisement

एक तांत्रिक ने पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपए की मांग की. तांत्रिक ने महिला को डराया कि उसके पति द्वारा किए जा रहे एक बड़े अनुष्ठान के कारण उसके दोनों बच्चों और उसकी मौत हो जाएगी.

Advertisement

महिला ने तांत्रिक के कहने पर पहले ही अपने पति के पैसे और जेवर तांत्रिक को दे दिए और फिर डकैती की झूठी शिकायत पुलिस में कर दी. पुलिस ने जब बयां लिया तो परिवार के बयान और घटनास्थल की जानकारी मेल नहीं खा रही थी. गुढियारी थाना में पुलिस ने अवैध वसूली की धाराओं के तहत किया मामला दर्ज कर तांत्रिक विजय पांडे को गिरफ्तार कर नगदी 14 लाख रुपए समेत जेवर जब्त कर लिया है.

Related Articles

Back to top button