Uncategorized

सड़क हादसे मे एक ही परिवार के 3 सदस्यो की मौत..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर. बीती रात एक होटल से खाना खाकर घर वापस जा रहे एक परिवार की कार सकरी मेन रोड पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार मां, बेटी घर की एक सदस्य की मौत हो गई वहीं कार चालक और अन्य दो को गंभीर चोटे आई है।

Advertisement

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की देर रात की है। शहर के शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा 48 साल, बहन श्रुति शर्मा 19 साल पिता बदरानी शर्मा और घर की एक सदस्य श्रेया शर्मा 24 साल व अन्य दो को लेकर आई 10 कार से चकरभाटा के एक होटल से खाना खा कर पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे।

Advertisement

शर्मा परिवार जैसे ही सकरी मेन रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक के पहुंचा कि कार ड्राइव कर रहे अंकित शर्मा को हल्की झपकी आई और उसकी कार रोड़ पर खड़ी ट्रेलर क्रमांक Rj 14 Gf 2688 से लेफ्ट साइड से जा टकराई।

घटना इतनी दर्दनाक थी कि घटना स्थल पर ही अंकित की मां, बहन और श्रेया शर्मा की मौत हो गई वही अंकित समेत अन्य दो गंभीत रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button