छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण…..

रायपुर – राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।

Advertisement


राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।

Advertisement


इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यषवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राजभवन में आयोजित परेड का नेतृत्व श्री सुमित गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक ने किया।

Related Articles

Back to top button