जांजगीर-चाम्पा

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, आरक्षक सस्पेंड…..

जांजगीर-चांपा जिले में आज पुलिस विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाई की है. दरअसल इस दौरान एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है.वहीं इस मामले एसपी ने जिम्मेदार पुलिस कर्मी को पद से सस्पेंड पर कर दिया गया है.

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के आरोपी करण गोस्वामी को पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था. बता दें के इस आरोपी को पहले नवागढ़ न्यायालय से सीधे जेल में दाखिला के लिए ले कर जा रहे थे.

Advertisement

तभी इस बीच कांस्टेबल सोमनाथ कैवर्त्य को चकमा देकर आरोपी यहां से फरार हो गया. वहीं पुलिस विभाग में इस खबर की सुचना मिलते ही हड़कंप मच गया. जिसके बाद इस आरोपी की तलाश में पुलिस विभाग की टीम के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया है. इसके साथ ही इस मामले पर कार्यवाई करते हुए आरक्षक सोमनाथ कैवरत्य को पद से सस्पेंड कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button