गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

मां को बचाने गए पुत्र की, पिता ने कर दी हत्या….

(सुहैल आलम) : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – गौरेला में पिता पुत्र का विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने चाकू से बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

दरअसल पुरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो सामतपुर इलाके का है जहां पर रहने वाले आकाश कुमार और उसके पिता राजेंद्र कुमार शराबी किस्म के थे और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पिता पुत्र का आपस में विवाद होता था .

Advertisement
आरोपी

कल रात भी राजेन्द्र और उसकी पत्नी का भी किसी पारिवारिक कारणों से विवाद हो रहा था उसी दौरान आकाश भी वहां पहुच गया जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा की पिता राजेन्द्र ने घर मे रखे चाकू से बेटे आकाश पर हमला कर दिया हमला गले और सीने में किया जिससे आकाश की मौके पर मौत हो गई।

आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम रात में ही मौके पर पहुंच आरोपी पिता राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मृतक बेटे के शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है।।।और मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button