खेल

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी…..

जून 2024 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। मेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जीता है, जबकि वुमेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड इस बार भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना के खाते में गया है।

Advertisement

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीतने वाले जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को आईसीसी ने भी सराहा है। यॉर्कर किंग ने एक और अवॉर्ड अपनी झोली में डाल लिया है। वे जून महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बन गए हैं। उन्होंने इस रेस में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button