खेल

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 250 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी लीग मैच दुबई में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 249 रन बनाए हैं. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली. वहीं हार्दिक ने 45 और अक्षर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट चटकाए. मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन और विलियम ओ’रूर्के को 1-1 सफलता मिली.

Advertisement

यहां से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुए, लेकिन फिर अक्षर पटेल को रचिन रवींद्र ने अपना शिकार बनाया. अक्षर पटेल 61 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद हेनरी ने श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया. अय्यर 98 गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

केएल राहुल के रूप में भारत ने छठां विकेट गंवाया. केएल राहुल 29 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मिचेल सेंटनर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद हेनरी ने रवींद्र जडेजा को चलता किया. जडेजा 20 गेंद पर 16 रन बनाक रन आउट हुए. वहीं आखिरी में हार्दिक पांड्या 45 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भी हेनरी ने अपना शिकार बनाया. शमी 5 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर रन बनाया है.

Related Articles

Back to top button