झारखंड

झारखंड में हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास प्रस्ताव…..

हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ी उठा-पटक देखने को मिली है। यहां के सीएम चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही अब एक बार फिर से हेमंत सोरेन के सीएम बनने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। यहां हुए चुनाव के बाद हेमंत सोरेन ने बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव जीत लिया। इसके साथ ही हेमंत सोरेन के एक बार फिर से झारखंड के सीएम बनने की राह आसान हो गई है।

Advertisement

बता दें कि हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद वह 28 जून को जेल से रिहा हुए। जेल से निकलने के बाद उन्हें पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं हेमंत सोरेन के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। चंपई सोरेन के इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन के सीएम बनने का रास्त साफ हो गया। ऐसे में अब हेमंत सोरेन ने राज्य की विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उनके सहयोगी दलों को मिलाकर कुल 45 वोट मिले। इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव जीत लिया।

Advertisement


बता दें कि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने विश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए एक घंटे का समय दिया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों ने हेमंत सोरेन के पक्ष में वोट किया है। हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के पद से हटने के एक दिन बाद चार जुलाई को ही मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली थी।

Related Articles

Back to top button