झारखंड

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर की तस्वीरें आई सामने….

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। सोमवार देर शाम ही रायपुर से उसे रांची ले जाने के लिए झारखंड पुलिस रवाना हुई थी। पुलिस का दावा है कि, इसी दौरान गाड़ी का पलामू के पास एक्सीडेंट हुआ। जिसके बाद गैंगस्टर अमन पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा।

Advertisement

बताया जा रहा है कि उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया। अमन साव को 14 अक्टूबर को कारोबारी पर फायरिंग मामले में रायपुर लाया गया था। इसके बाद से 148 दिन तक वह रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button