झारखंड

ट्रेन हादसा, आग की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 4 की मौत, कई घायल..

Advertisement

झारखंड में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा सामने आया है। यहां के धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के कुमंडीह स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे रेल हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोगों के घायल होने की भी सूचना है।  घटना के बाद रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

Advertisement

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कुमंडीह स्टेशन पर अप लाइन में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ट्रेन में बैठी सवारी इधर-उधर भागने लगी।

इसी दौरान डाउन लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से चार यात्रियों की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दर्जनभर से ऊपर लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। घटना रात करीब 8 बजे की है।

इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए धनबाद रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र धनबाद मंडल के कुमंडीह स्टेशन पर सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह सुनकर ट्रेन से उतरे हुए कुछ यात्री दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गए। हताहत होने वालों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button