देश

अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस के फेल हुए ब्रेक, देखिये वीडियो खाई में गिरने से सुरक्षा बलों ने कैसे रोका..

Advertisement

सुरक्षा बलों की सूझबूझ ने अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस के साथ बड़े हादसे को टाल दिया। इस बस में करीब 40 लोग सवार थे। यह बस अमरनाथ से होशियारपुर के रास्ते पर थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 44 पर बस ने रामबन के पास कंट्रोल खो दिया। इसकी वजह थी कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे और ड्राइवर इसे रोक नहीं पा रहा था। हालात ऐसे बन गए थे कि बस खाई में जाकर गिरने वाली थी। इसी डर से यात्री चलती बस से ही छलांग लगाने लगे थे ताकि जान बचाई जा सके। इसी बीच हाईवे पर तैनात सुरक्षाबलों की नजर पड़ी तो वे हादसे को टालने के लिए सक्रिय हो गए।

Advertisement

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखता है कि लोग चिल्ला रहे हैं कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। इसके साथ ही हाईवे पर पेट्रोलिंग में तैनात सैनिक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान सक्रिय हो जाते हैं। आगे की टीम को अलर्ट किया जाता है और पीछे से भी कुछ सैनिक मदद के लिए भागते हैं। बस के रास्ते में पत्थर लगा दिए जाते हैं ताकि वह रुक जाए और सड़क से नीचे फिसलकर खाई में न गिर जाए। सौभाग्य रहा कि सैनिकों की मेहनत रंग लाई और बस को हादसे से बचा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button