छत्तीसगढ़बिलासपुर

हाइवा चालक ने स्कूटी सवार को लिया चपेट में , मौके पर हुई मौत..

Advertisement

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर : शहर में किसी न किसी दिन सड़क हादसा होना एक आम बात बन कर रह गई है।आज भी एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की जान चली गई है।

Advertisement

आप को बता दे की रविवार,सोमवार की रात करीब बारह से साढ़े बारह बजे के बीच शहर के बीच नेहरू चौक पर हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार युवराज यादव उम्र करीब 23 वर्ष निवासी चौबे कॉलोनी सरकंडा को ठोकर मार दी।


ठोकर इतनी जबरदस्त थी की नेहरू चौक से युवक की स्कूटी को हाइवा चालक ने कलेक्ट्रेड के गेट तक घसीटते हुए ले गया।जिसके बाद चौक पर खड़ी 112 की टीम ने हाइवा चालक को पीछा कर पकड़ लिया जिसे सिविल लाइन थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

वही इस हादसे में युवक की जान चली गई है।सिविल लाइन पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है वही हाइवा को भी जप्त कर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button