बिलासपुर

जांजगीर के छात्र ने बिलासपुर में की आत्महत्या, CA की कर रहा था पढ़ाई….



(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जांजगीर के छात्र ने बिलासपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पैरेंट्स उसे बार-बार कॉल कर रहे थे, जब मोबाइल रिसीव नहीं किया, तब परेशान परिजनों ने अपने परिचितों को देखने के लिए उसके रूम भेजा। इस दौरान उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। बताया जा रहा है कि उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

Advertisement

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जांजगीर-चांपा जिला निवासी खलील अहमद (30) बिलासपुर में रहकर CA का कोर्स कर रहा था। इसके साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था और कोचिंग भी करता था। वह सिविल लाइन क्षेत्र के ईदगाह चौक के पास किराए के मकान में रहता था। परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Advertisement

दरअसल, बीते मंगलवार 28 मई की रात परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, तब उसने फोन रिसीव नहीं किया। बार-बार कॉल करने के बाद भी मोबाइल रिसीव नहीं होने से परेशान परिजनों ने अपने परिचितों को उसके रूम भेजा। उनके जाने पर पता चला कि कमरे में छात्र की लाश फंदे पर लटक रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में कमरे को सील कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button