देश

बंगाल में फिर आपस में भिड़े बीजेपी-TMC कार्यकर्ता, एक की मौत, 1 गंभीर रूप से जख्मी..

Advertisement

पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले एक बार फिर हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है. कारण, छठे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले पूर्वी मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई तो वहीं एक टीएमसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement

पहली घटना पूर्वी मिदनापुर के महिषादल की है, जहां शुक्रवार रात चुनावी रंजिश में एस.के मोइबुल नाम के एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. मृतक टीएमवाईसी के उपाध्यक्ष थे.

टीएमसी ने आरोप लगाया है कि जब मोइबुल कल रात घर लौट रहे थे तो बीजेपी के कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी. इस संबंध महिषादल थाना पुलिस ने 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वहीं दूसरा मामला भी पूर्वी मिदनापुर का है. यहां के बक्चा इलाके में शुक्रवार रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त झड़प हो गई है. इसमें अनंत बिजली नामक एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है.

तृणमूल का आरोप है कि पीड़ित को लोहे की रॉड और बांस से पीटा गया है. लहूलुहान हालत में उसे मैना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहां से उसे तामलुक जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

बता दें कि आज 25 मई को छठे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इस चरण में छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान सहित उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हालांकि बंगाल में हुई इन दो घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button