देश

पोर्श दुर्घटना मामले में बड़ा ऐक्शन, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

Advertisement

पोर्श दुर्घटना मामले में शुक्रवार को बड़ा ऐक्शन लिया गया। आरोपी किशोर को जिस पुलिस स्टेशन में लेकर जाया गया था, वहां के 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के कारण यह कार्रवाई हुई है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि ये दोनों वही पुलिसकर्मी हैं जो घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि इन्होंने मामले की सूचना अपने सीनियर्स को नहीं दी। साथ ही, कंट्रोल रूम तक इसकी जानकारी नहीं पहुंचाई गई थी।

इस बीच, पुणे की अदालत ने पोर्श दुर्घटना मामले में 17 वर्षीय आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल समेत 6 लोगों को 7 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कल्याणी नगर में रविवार तड़के पोर्श कार चला रहे नाबालिग चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने दावा किया कि किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था। अभियोजन पक्ष ने आगे की जांच के लिए उनकी पुलिस हिरासत बढ़ाने की अपील की थी। हालांकि, अदालत ने अग्रवाल और शराब परोसने वाले 2 प्रतिष्ठानों के मालिक और कर्मचारियों समेत अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button