देश

मालदीव की फ्लाइट्स हो रहीं रद्द….EaseMyTrip का बड़ा फैसला

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब मालदीव आर्थिक मोर्चे पर भी संकट में नजर आ रहा है। खबर है कि अब मालदीव की फ्लाइट्स को भी निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, खबरें हैं कि टिप्पणी करने वाले तीन मंत्रियो को मालदीव सरकार ने निलंबित कर दिया है। खास बात है कि बयान ऐसे समय पर आए हैं, जब नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन के दौरे पर रवाना हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

खबर है कि EaseMyTrip ने मालदीव यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बुकिंग सर्विस ने मालदीव की उड़ानों को रद्द कर दिया है। कंपनी के CEO निशांत पिट्टी ने लिखा, ‘हमारे देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है।’ खास बात है कि मामला तूल पकड़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड हो रहा है।

Advertisement

भारतीय पर्यटकों से गुलजार हो रहा मालदीव का पर्यटन
मालदीव का पर्यटन भारतीय पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक मालदीव घूमने जा रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं। दिसंबर 2023 तक मालदीव में आने वाले पर्यटकों में भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा थे। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 13 दिसंबर तक कुल 17,57,939 पर्यटक पहुंचे, जो 2022 में दर्ज 15 लाख की तुलना में 12.6 प्रतिशत अधिक हैं। विमानन डाटा ने यह भी संकेत दिया है कि मालदीव कुछ वर्षों तक पर्यटन स्थल के रूप में भारतीयों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बना रहा।

Advertisement


ताजा घटनाक्रमों को देखते हुए मालदीव में अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री अहमद महलूफ ने रविवार को कहा कि जारी अभियान से मालदीव पर खासा असर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे होने वाले नुकसान से उबरना भी काफी मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने लिखा, ‘हमारे सबसे करीबी पड़ोसी पर संवेदनशील टिप्पणी करने के मामले के बढ़ने को लेकर मैं काफी चिंतित हूं। भारतीयों का मालदीव को बॉयकॉट करने से हमारी अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा। ऐसे अभियान से उबरना हमारे लिए काफी मुश्किल होगा। मैं सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील करता हूं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत हमेशा हमारा सबसे करीबी पड़ोसी रहेगा। यह सच है। हम भारत और भारतीयों से प्यार करते हैं। मालदीव में उनका हमेशा स्वागत है। कुछ मालदीव वासियों की तरफ से भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गईं टिप्पणियों पर मालदीव का आम नागरिक होने के तौर पर मैं माफी मांगता हूं।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button