देश

मॉनसून से पहले भारी बारिश बनी मुसीबत! केरल में लैंडस्लाइड का भी अलर्ट..

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भारत की सीमा में प्रवेश करता हुआ 31 मई के आसपास केरल की सीमा से टकरा सकता है लेकिन इससे पहले ही केरल और तमिलनाडु में अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है.

Advertisement

तमिलनाडु के कई इलाकों में 20 मई को जमकर बारिश हुई और केरल के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, इस बारिश का असर इतना हो सकता है कि सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में आपातकालीन केंद्र खुलवा दिए हैं.

Advertisement

तमिलनाडु और केरल में बारिश ही बारिश

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई, लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया और सड़कों पर भी जलजमाव है, जिससो लोगों को आवाजाही में समस्या हो रही है.

वहीं केरल में गांवों और कस्बों के निचले इलाकों में जलभराव और पेड़ों के उखड़ने की व्यापक घटनाएं सामने आई हैं.

तेज बारिश से भूस्खलन और बीमारियों की आशंका के बीच आपातकालीन केंद्र और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि सभी जिला कलेक्टरेट और इससे जुले कार्यालयों में आपातकालीन संचालन केंद्र खोले गए हैं क्योंकि भूस्खलन की संभावना है.

अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है और महामारी फैलने जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपूर्ति का स्टॉक रखा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button