देश

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा…..

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम पार्टी के लिए बढ़ती चुनौतियों के बीच आया है। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सुखबीर के खिलाफ पार्टी में असंतोष बढ़ने लगा था। पार्टी का एक गुट खुलकर बादल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। हालांकि बाद में विरोधियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने शनिवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज पार्टी की कार्य समिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button