कोरबा

सचिन पायलट ने कोरबा के रजगामार में किया चुनावी सभा को संबोधित…. कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को वोट करने की अपील की

Advertisement

कोरबा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट कोरबा प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के प्रचार-प्रसार में कोरबा क्षेत्र के रजगामार पहुँचे जहाँ उन्होंने आम सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा – पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश व जनता के लिए किए गए कार्यों का भाजपा के पास कोई हिसाब नहीं है। सच बात तो यह है कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार हर मुद्दे पर विफल सिद्ध हुई है।

Advertisement

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ,नोबल वर्मा, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, चेन सिंह सामले, महापौर कोरबा, कोरबा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के समन्वयक व वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, राधे भुत अग्रवाल, अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button