छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – बिरनपुर हत्याकांड की जांच करेगी CBI….स्व. भुनेश्वर साहू के परिवार को अवश्य मिलेगा न्याय

Advertisement

Advertisement

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, अब बिरनपुर हत्याकांड की जांच करेगी सीबीआई। हमारी सरकार के कैबिनेट के निर्णय और सहमति के आधार पर भारत सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। स्व. भुनेश्वर साहू के परिवार को अवश्य मिलेगा न्याय।

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामले में सीबीआइ ने जांच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सप्ताहभर में सीबीआइ की टीम मामले की जांच के लिए पहुंचेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा सत्र के दौरान ईश्वर साहू और मंत्री ओपी चौधरी ने जांच की मांग की थी। राज्य की ओर से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भी भेजी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button