छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन कर चेयरमेन किए नियुक्त..

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे है.

Advertisement
Advertisement

चुनाव से पहले कांग्रेस को राहुल गांधी की इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं. भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी.

Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों का गठन करते हुए समिति में चेयरमेन नियुक्त किए हैं. साथ ही, प्रदेश में यात्रा के प्रवेशद्वार से यात्रा मार्ग रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज यात्रा मार्ग समिति का गठन करते हुए प्रभारी एवं सदस्यों की भी नियुक्ति की गयी है.

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश स्तरीय गठित समिति और यात्रा मार्ग समिति में शामिल सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button