छत्तीसगढ़

खूंटाघाट में 36 घण्टे बाद मिली मछुआरे की लाश…..

Advertisement

बिलासपुर – जिले के रतनपुर स्थित खूंटाघाट डेम में बुधवार की शाम मछली पकड़ने गए 2 मछुआरों की नाव आंधी तूफान की चपेट में आ गई और नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

Advertisement

इस दौरान नाव में सवार राहुल केवट और पंकज केवर्त दोनों मछवारो की जान पर बन आई, जिसमें से एक युवक राहुल तो तैरकर डेम से बाहर आ गया लेकर दूसरे युवक पंकज केवर्त का कही पता नही चल पाया था।

घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ ग्रामीण भी लापता युवक की रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई थी।लेकिन घटना के कई घण्टे बाद गुरुवार रात तक युवक का पता नही चल पाया था।

जिसकी शुक्रवार सुबह 6 बजे के लगभग डेम में लाश तैरती हुई मिली है।

ग्रामीणों की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button