बिलासपुर

गर्मी से लोगों का हुआ बुरा हाल, 43 डिग्री पर पहुँचा बिलासपुर का तापमान….

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – न्यायधानी भीषण गर्मी की चपेट में है। धूप चिलचिलाने लगी है। घर की छत और दीवार तप रही है। धरती पर नंगे पांव चलना अब मुश्किल हो गया है। चमड़ी जला देने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में पेड़ों की छांव भा रही है। रात में उमस ने हलकान कर दिया है। तभी तो बाजार में कूलर व एसी की बंपर बिक्री हो रही है।

Advertisement

गर्मी का आलम यह है कि शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्मी बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भी बढ़ोतरी होने लगी है। दोपहर की तपती धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं के थपेड़े भी शुरू हो गए है।लोग चश्मा टोपी,गमछा और छाता का सहारा लेकर जरूरी काम से बाहर जाने निकल रहे है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक मौसमी तंत्र के कमजोर हो जाने के कारण प्रदेश में 19 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम इसी तरह जारी रहेगा। गर्मी बढ़ने के साथ अब शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत भी शुरू हो जाएगी। इसका असर अभी से दिखने लगा है।


देवरीखुर्द, सिरगिट्टी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। ग्राउंड वाटर लेवल भी कम हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं अगर कुछ तालाबों की बात की जाए तो पिछले साल से तालाब में अभी ठीक ठाक पानी है। हालांकि अब तापमान बढ़ने के साथ ही तेजी से पानी कम होना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button