देश

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर की बात….सुरक्षा को लेकर दिया आश्वासन

Advertisement

Advertisement


मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर दो बाइकसवार हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को सलमान खान से फोन पर बात की और उन्हें सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए पहले ही संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। गोलीबारी की घटना के बाद तनाव बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने एक्टर को फोन करने का फैसला किया।


घटना रविवार सुबह 4.51 बजे हुई जब दो अपराधियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार लोग तेजी से Salman Khan के घर की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button