देश

के. कविता को लगा बड़ा झटका……कोर्ट ने सीबीआई को दी 15 अप्रैल तक कस्टडी

Advertisement

Advertisement

के. कविता को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सीबीआई को दी 15 अप्रैल तक कस्टडी, शराब घोटाले से जुड़ा है नाम
शराब घोटाला मामले में आरोप झेल रही के. कविता को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने के. कविता को 15 अप्रैल तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। यानी के. कविता आगामी 3 दिनों तक सीबीआई की रिमांड में रहेंगी।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी व बीआरएस नेता के. कविता इन दिनों सलाखों के पीछे हैं। इस बीच राउज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से के. कविता को बड़ा झटका लगा है। दरअसल राउज एवेन्यू कोर्ट ने के. कविता को फिर से सीबीआई की रिमांड में भेज दिया है।

कोर्ट के आदेश के मुताबिक के. कविता को आगामी 3 दिनों तक यानी 15 अप्रैल तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया गया है। सीबीआई ने के. कविता की 5 दिन की कस्टडी मांगी थी लेकिन कोर्ट ने केवल 3 दिन की ही कस्टडी दी। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड का आदेश जारी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button