बिलासपुर

भाभी की हत्या करने वाला देवर चढ़ा पुलिस के हत्थे…..

Advertisement

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – जमीन विवाद को लेकर बिल्हा के खम्हारडीह में हुई महिला की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी लाला वैष्णव के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर दिया।

जरा गौर से देखिए इस चेहरे को यह वही शख्स है जो जमीन विवाद के चलते अपनी ही भाभी की हत्या कर जान ले ली थी। हत्या इस मामले में मृतका के सास और देवर फरार चल रहे थे हत्या के दूसरे दिन बाद ही आरोपी सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वही आरोपी देवरा लाला वैष्णव फरार हो गया था। तभी दुबक कर बैठा आरोपी लाला की भनक पुलिस को लग गई। थाना प्रभारी नरेश चौहान और उसकी टीम आखिरकार तीन दिन बाद हत्यारे देवर को ढूंढ निकाला।

बहरहाल बिल्हा पुलिस पकड़े गए आरोपी लाला वैष्णव के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button