बिलासपुर

2 लाख रुपये के गांजा के साथ नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – एक तरफ पुलिस निजात अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर रही है। तो दूसरी तरफ तस्कर चोरी छिपे नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन अपराधी कितने भी शातिर क्यों ना हो एक न एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते हैं।

Advertisement

कुछ ऐसा ही हुआ है बिल्हा में जहां चोरी छुपे गांजा को खपाने दगोरी मार्ग से बिलासपुर जा रहे थे तभी इसकी भनक पुलिस को लगी दगोरी से शहर पहुंच पाते इसके पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Advertisement

तलाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 20 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रूपये आंकी गई है। पकड़े गए युवक रवि नापित टोला चोर भट्टी, शिवम कुमार राठौर पाटन मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं इनके साथ ही दो नाबालिक लड़कों को भी पकड़ा गया है। फिलहाल बिल्हा पुलिस इन सभी के खिलाफ 20b नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button