छत्तीसगढ़

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उज्जैन से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : उज्जैन :  महाकाल मंदिर की ओर से अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लड्डू निर्माण इकाई का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि भोपाल में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि राम मंदिर हमारा पुराना सपना है। इसमें मध्य प्रदेश भला कैसे पीछे रह सकता है।

सीएम ने यह भी कहा था कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के ‘तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 1 लाख लड्डू भेजने की घोषणा की थी। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में इन लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button