छत्तीसगढ़

गरियाबंद : 72 घंटे से जारी मुठभेड़ में 2 और नक्सलियों के शव व हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

Advertisement

गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 72 घंटे से जारी मुठभेड़ में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुरक्षा बलों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

Advertisement

सुरक्षा बलों को मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, एक देशी राइफल और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद हुई है।

इस नक्सल विरोधी अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप, STF, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला है। यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button