देश

इंदौर-सूरत देश के सबसे स्वच्छ शहर…..देखें पुरस्कारों की लिस्ट

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा दिए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। आपको बता दें कि इंदौर ने लगातार सातवें साल जब पुरस्कार जीता है। सूरत को पहली बार यह सफलता मिली है। इसके अलावा, नवी मुंबई को देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।

Advertisement

महाराष्ट्र को सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिला है। सके बाद मध्य प्रदेश का स्थान आता है। चंडीगढ़ ने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए सर्वोत्तम सुरक्षा मानकों वाले शहर का पुरस्कार जीता है। इसे सफाईमित्र सुरक्षित शहर का नाम दिया गया है। वाराणसी को सबसे स्वच्छ गंगा शहर का खिताब दिया गया। वहीं, प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा। जनसंख्या के हिसाब से नोएडा को भी पुरस्कार मिला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में एक समारोह के दौरान शहरों और राज्यों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार सौंपे। 2016 में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत यह अभियान चलाया गया था। साल 2023 के पुरस्कारों के लिए 4,416 शहरी स्थानीय निकाय, 61 छावनियां और 88 गंगा शहर शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button