देश

पहलगाम में आतंकी हमला, दर्जन भर लोगो के मौत का अंदेशा…..! PM मोदी बोले “दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा..

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। इस भयावह हमले में दर्जन भर लोगो के मौत की खबर है…! जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों में टूरिस्ट्स और लोकल नागरिक दोनों शामिल हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि “जो लोग इस कायराना हमले के पीछे हैं, उन्हें जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

पीएम मोदी ने इस सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात की और उन्हें घटना की गंभीरता के मद्देनज़र तुरंत कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद श्री शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाने का ऐलान किया और श्रीनगर रवाना हो गए हैं

घटना के बाद पहलगाम और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है और इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button