बेमेतरा

बेकाबू वाहन ने मचाया कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर…..एक की मौत, कई घायल, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा – तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला रविवार रात का है, जब आरोपी चालक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश (उम्र 19 वर्ष) निवासी बेमेतरा ने अपने डिफेंडर वाहन क्रमांक CG 25 P 9988 को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी।

Advertisement

घटना की शुरुआत कंतेली बेमेतरा के पास हुई, जब आरोपी ने वाहन क्रमांक CG 07 CA 7581 को पीछे से टक्कर मारी। इस हादसे में जीवन राम साहू (उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बगौद) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया।

Advertisement

इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना के बाद भी वाहन को तेज रफ्तार में चलाते हुए सिंघौरी, शीतला मंदिर चौक, संदीपनी स्कूल और जय सुपर मार्केट के पास कई अन्य वाहनों और राहगीरों को भी टक्कर मारी, जिससे कई लोग हताहत हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 105 बीएनएस और 112/183 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर 27 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बालिग है और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button