देश

यात्रियों से भरी बस पलटने से 7 लोगों की मौत, दर्जनभर लोग घायल….

झारखंड के हजारीबाग से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार को पटना जा रही एक बस हजारीबाग जिले में पलट गई। इस हादसे के कारण बस में बैठे यात्रियों में से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य घायल भी हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये बस कोलकाता से पटना जा रही थी और दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

Advertisement

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बस के साथ ये हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी में सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। बस में चार से पांच लोग दबे हुए बताए जा रहे है। वहीं, घायलों की संख्या दो दर्जन से अधिक बताई जा रही है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। यहीं पर सुबह बस गड्ढे में गिर गई। जानकारी के अनुसार, बस सड़क पर मुड़ते समय पलट गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। घायल लोगों में 10 की हालत अति गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button