देश

बस-ट्रक में जबरदस्त भिड़त, 5 की मौत….15 से अधिक लोग घायल

यूपी के अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और डबल डेकर बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अधिक घायल बताए जा रहे हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

सवारियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट बस दिल्ली से आज़मगढ़ जा रही थी। एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से चल रही थी। यमुना एक्सप्रेस-वे 56 नंबर पर डबल डेकर प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस ट्रक में पीछे से घुस गई। जबरदस्त टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़़ गए। हादसा उस समय हुआ जब सभी यात्री सो रहे थे। हादसे में आगे बैठे 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शवों को बस से बाहर निकलवाया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बस में फंसे घायल को भी बाहर निकलवाया। हादसे के दौरान 15 से अधिक घायल हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हालांकि अभी तक इनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के चलते लंबा जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी रही।

Related Articles

Back to top button