देश

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा। आज ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Advertisement

लंबे समय तक राज्य में हुई हिंसा के कारण वह आलोचना का सामना कर रहे थे। पार्टी के कई विधायक भी उनसे नाराज चल रहे थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, करीब 12 विधायक नेतृत्व परिवर्तन के लिए जोर दे रहे थे।

Advertisement

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में अपनी नेतृत्व क्षमता को लेकर भाजपा में बढ़ते असंतोष को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

उनकी सरकार को कांग्रेस द्वारा संभावित अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ सकता था। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज शाम राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंपा।

Related Articles

Back to top button