गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

73 किलोग्राम गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी चौकी इलाके में एएनटीएफ ने नाकेबंदी करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान 73 किलोग्राम गांजा, दो चार पहिया वाहन, पांच मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर और एएसपी ओम चंदेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 16 जनवरी को की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांजा उड़ीसा से लाया गया था और अनूपपुर जिले में इसकी तस्करी की जा रही थी।


गिरफ्तार आरोपियों में भरत बैगा, बसंत बैगा, अबुल हसन, पप्पू नापित और हजरत अली शामिल हैं। तस्करों के पास से 73 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹7.35 लाख), दो वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर) कीमत ₹14 लाख, और पांच मोबाइल फोन (कीमत ₹32 हजार) जब्त किए गए। कुल जब्ती ₹21,68,840 की है।


इस सफलता में डीएसपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव और थाना गौरेला के उप निरीक्षक सनत म्हात्रे समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही।


पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि यह कार्रवाई टीम की सतर्कता और जनता के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 या समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479191792 पर सूचना दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button